Home » ताजा खबरें » सम्मानित किए जाएंगे रणविजय निषाद

सम्मानित किए जाएंगे रणविजय निषाद

राज्यस्तरीय ‘एडुलीडर्स अवार्ड—2023’ से सम्मानित किए जाएंगे रणविजय निषाद

कौशांबी- कड़ा ब्लॉक के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता रणविजय निषाद को वाराणसी के सनबीम वरुणा के सभागार में राज्यस्तरीय ‘एडुलीडर्स अवार्ड—2023’ से महानिदेशक स्कूली-शिक्षा तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रणविजय निषाद कौशाम्बी जनपद के कड़ा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

रणविजय निषाद को प्रदेश स्तरीय यह सम्मान उनकी सामाजिक यात्रा जल बचाओ जीवन बचाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, समाज के अशक्त और निशक्त जनसमुदाय को अनेक आर्थिक कम्बल, दवा, कॉपी पेन वितरण तथा नशा मुक्ति अभियान के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु दिया जा रहा है।

रणविजय निषाद की प्रकाशित पुस्तकें :—

(i) पर्यावरण-संचेतना ( वर्ष २०१८ ई० में, समग्र पर्यावरण-प्रबन्धन )

(ii) जल-संचेतना ( वर्ष २०१९ ई० में )

(iii) समग्र जल-प्रबन्धन ( वर्ष २०२३ ई० में )

(iv) हिन्दी-व्याकरण-कौमुदी ( वर्ष २०२३ ईसवी में )

(V) समग्र पर्यावरण-दर्शन (वर्ष २०२३ ईसवी में)

साझा संकलन :— पर्यावरण-मित्र, प्रकृति के आँगन में, स्मृतियों की धूप-छाँव, सेवा संवाद, आनन्द कौमुदी हैं।

रिपोर्टर जुल्फिकार

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने