Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » मानिकपुर – सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मानिकपुर – सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मानिकपुर में सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कमल खिलाने के लिय नगरवासियों को दी धन्यवाद मोदी सरकार में हुआ ऐतिहासिक विकास कार्य- सांसद विनोद सोनकर।

कुंडा प्रतापगढ़। मोदी सरकार की उपलब्धियो को शुक्रवार को कुंडा विधानसभा के नगर पंचायत मानिकपुर के चौकापारपुर में सांसद कौशाम्बी, सभापति संसदीय आचार समिति लोकसभा, प्रभारी दादरा नगर हवेली एवं दमनदीव विनोद सोनकर ने उपस्थित जन समूह के बीच बताया। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार में विकास कार्य आम जनमानस तक पहुंच रहा है। आज गांवों में भी प्रधानमंत्री आवास दिखाई पड़ रहे। उज्ज्वला गैस सिलेंडर में अब 300 रूपये की सब्सिडी दिया जा रहा है। यह पहली सरकार जिसने गांव, गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं के हित में कार्य किया जा रहा है। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। कुंडा बाबागंज में भी अच्छी सड़के बनवाई गई। गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में सभी ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हो गया है। अब गांव के लोगों को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति मिलेगी। इसके बाद नगर पंचायत के बभनपुर, लाटतारा, हुलास राय का पुरवा, बजहाभीट, भोला का पुरवा, चौरही, शाहाबाद वार्डो में सांसद विनोद सोनकर ने सम्पर्क से समर्थन मांगा। सभी कार्यक्रमों में उपस्थित जन समूह ने हांथ उठा कर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, कमलेश सोनकर, चेयरमैन मानिकपुर प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू, हरिकेश शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, राम मूरत पटेल, अनिल पटेल, सभासद विमल पाण्डेय,संतोष तिवारी, शिव मूरत दूबे, पूर्व प्रधान संतोष मिश्र, शैलेश शर्मा, सरोज त्रिपाठी, प्रधान सूरज शुक्ल, शिवम् शुक्ल, ओम प्रकाश दीक्षित, नगर पंचायत मानिकपुर के अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें गोताखोरों ने 5 लड़कों के शव को बाहर निकाला

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा