Download Our App

Follow us

Home » क्राइम » चोरी की 22 बकरियां बरामद, दो गिरफ्तार

चोरी की 22 बकरियां बरामद, दो गिरफ्तार

प्रतापगढ: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बाघराय से उ0नि0 श्री शत्रुधन वर्मा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित , वारण्टी अभियुक्त/ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र बाघराय के टोड़ी का पुरवा नहर पुल के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 200/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. कंचन गौतम पुत्र छेदी लाल गौतम 02. संजय सिंह पुत्र रामबच्चा सिंह नि0गण ग्राम कोड़राजीत रैशपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अभियोग से सम्बन्धित चोरी की 22 बकरियां बरामद की गईं। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध मे अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बकरियां उन्होने दिनांक 29.09.2023 को थानाक्षेत्र बाघराय के ग्राम जाटूपुर बैशाना के जंगल के पास से चोरी की थी।

01. कंचन गौतम पुत्र छेदी लाल गौतम नि0ग्राम कोड़राजीत रैशपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ।

02. संजय सिंह पुत्र रामबच्चा सिंह नि0ग्राम कोड़राजीत रैशपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ।

रिपोर्ट दिनेश कुमार पाल

इसे भी पढ़ें मानिकपुर – सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा