Download Our App

Follow us

Home » क्राइम » थाना चौकी के इंचार्ज ने अपनी ही प्रेग्नेंट पत्नी को 3 गोली मारी..

थाना चौकी के इंचार्ज ने अपनी ही प्रेग्नेंट पत्नी को 3 गोली मारी..

बंगरा चौकी के इंचार्ज शशांक मिश्रा ने अपनी ही प्रेग्नेंट पत्नी को 3 गोली मारी

झांसी में बंगरा चौकी के इंचार्ज शशांक मिश्रा ने अपनी ही प्रेग्नेंट पत्नी को 3 गोली मारी। पत्नी शालिनी मिश्रा (28) के हाथ में 2 गोली और एक गोली पेट को छूते हुए निकल गई। पड़ोसी के घर छिपकर शालिनी ने अपनी जान बचाई। फिर पड़ोसियों ने दरोगा से पिस्टल छीनी। दरोगा को साथ लेकर पड़ोसी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन दरोगा हॉस्पिटल के बाहर से भाग गया।

करीब 9 घंटे बाद पुलिस ने उस दरोगा को हिरासत में लिया है। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। पत्नी का कहना है कि शायद सर्विस पिस्टल से गोली मारी है। शशांक मिश्रा बंगरा पुलिस चौकी के पास ही किराए के घर में रहता है।

यह घटना रविवार की रात लगभग 11:45 बजे की है। पत्नी का कहना है कि दो साल पहले मूल रूप से बांदा के रहने वाले शशांक मिश्रा से उनकी शादी हुई। सास और ससुराल के लोग झांसी शहर में ही रहते हैं। जबकि वह पति के साथ बंगरा में किराए के मकान में रहती हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे पति अपनी मां और भाई के पास झांसी शहर गए थे। वहां से रात 11.15 बजे के लगभग घर लौटे तो उनके हाव-भाव कुछ बदले थे।

घर आते ही वह मोबाइल चलाने लगे। मैंने उनको कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। एक बार भी मेरा हाल-चाल नहीं पूछा और मोबाइल चलाने में लग गए । उनकी पीठ पर हाथ से थपकी मारी। इस बात पर ही गुस्सा हो गए। कहने लगे…तुमने मुझे मारा है। यह कहते हुए सामने रखी पिस्टल उठाई और दनादन फायर करने लगे। मुझे तीन गोली लगी। दो गोली हाथ में, एक पेट को छूते हुए निकल गई। इसके बाद मैंने कड़ी कोशिश करने के बाद पड़ोसी के घर में छुपकर अपनी जान बचाई।

शालिनी ने बताया कि पति ने पहली गोली चलाई तो फिर खुद को बचाते हुए कमरे में भागी। लेकिन, वह दनादन फायरिंग कर रहा था। इसी बीच उसे तीन गोली लगी। चिल्लाते हुए जब मैंने पड़ोसी का दरवाजा खटखटाया। पड़ोसी के घर छिपी तो दरोगा खुद को गोली से उड़ाने की धमकी देने लगा। फिर अंदर से पड़ोसी ने दरोगा को समझाया। इतने में मकान मालिक और आस पास के पड़ोसी भी आ गए। दरोगा से पिस्टल छीनी। फिर सभी ने मुझे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

उन्होंने कहा, “मेरी सास, देवर, ननद… ससुराल वाला कोई पसंद नहीं करता। जब भी ये घर से आते हैं, सासू मां और देवर लोग भरे रहते हैं। मेरी सास, देवर और ननद ने इन्हें भरा है। दो साल भी नही हुए हमारी शादी को। शादी होने के बाद से ही ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। शादी में हमारे घर वालों ने 25 लाख रुपए खर्चा किया। फिर भी शायद उनकी मांग जितनी थी, वो पूरी नहीं हुई। हमारे पास रिकॉर्डिंग है। अंगूठी और दहेज के सामान की डिमांड की जाती रही है।

घटना का पता चलते ही शालिनी के मायके के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों का कहना था कि दरोगा शशांक से गलती से गोली चली है। मायके पक्ष के लोगों ने जब इसका बात का विरोध किया तो पुलिस ने जांच, तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की बात कही।

झांसी एसएसपी राजेश एस. का कहना है कि पत्नी को गोली मारने वाले आरोपी चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। और साथ ही उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें ‘नारी वंदन शक्ति अधिनियम’ के तहत महिला मोर्चा संघ की बैठक हुई संपन्न।

7k Network

1 thought on “थाना चौकी के इंचार्ज ने अपनी ही प्रेग्नेंट पत्नी को 3 गोली मारी..”

  1. Sustain the helpful job and generating the crowd! [url=https://mrba.cafe24.com/bbs/board.php?bo_table=free&wr_id=22652]disulfiram disponible en farmacia de Brasil[/url]

    Reply

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News