Download Our App

Follow us

Home » टेक्नोलॉजी » Prayagraj: चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए उमड़ पड़े लोग

Prayagraj: चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए उमड़ पड़े लोग

प्रयागराज में भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे बीच में ही उतारना पड़ा।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सेना के हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। भारी भीड़ जमा हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से दूर किया। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास अचानक हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर लोग हैरान रह गए थे।

चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी एक्टिव हो गए। तत्काल सेना के इंजीनियरिंग यूनिट के लोगों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने होलागढ़ पहुंचकर चीता हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच की। उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था। इसी दौरान उसमें खराबी आ गई।

पुलिस को दी गई जानकारी

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की सूचना के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को हेलीकॉप्टर दूर रहने की सलाह दी। भीड़ को हटाया गया। वहीं, लोग हेलीकॉप्टर के पास जाकर उसे देखने और फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास करते देखे गए।

ये भी पढ़ें Prayagraj: हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, होलागढ़ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

विद्युत कर्मी को लाठी डंडों से मार पीटकर किया अधमरा ग्रामीणों ने बचाई जान

बकाया विद्युत बिल जमा न होने पर विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने की अपील करना विद्युत कर्मियों