Download Our App

Follow us

Home » सूचना » बानपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया महिलाओं को जागरूक।

बानपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया महिलाओं को जागरूक।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार महिलाओ को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है उन्ही में से एक मिशन शक्ति अभियान भी महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से निपटने के मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चौथे चरण में बानपुर पुलिस ने गांव और बस्तियों में जाकर लोगो को जागरूक किया और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आज दिनांक 18/10/23 को मिशन शक्ति अभियान (फेज-4) के तहत ग्राम अजनौरा थाना बानपुर की एंटी रोमियो का0 आनन्द कुमार म0का0 पूजा व म0 का0 प्रियंका द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवम् श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ललितपुर के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति ( शक्ति दीदी ) के तहत थाना क्षेत्र की मलिन बस्तियों की महिलाओं एवं बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन बाल विवाह आदि की रोकथाम के लिए एकत्रित कर उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, 1098 -चाइल्ड हेल्पलाइन,181-महिला हेल्पलाइन,वन स्टॉप सेंटर, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, मिशन वात्सल्य, केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण(CARA) तथा राज्य दत्त ग्रहण संसाधन इकाई(SARA), निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रय की सुविधा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 1090/1098/1076/1930/112/108/102 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें बाइक पर सवार होकर आए 4 लाख 65 हजार का जेवरात सोना उड़ा ले गए 

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News