Home » क्राइम » फंदे से लटकी विवाहिता, पति गिरफ्तार

फंदे से लटकी विवाहिता, पति गिरफ्तार

फंदे से लटकती मिली विवाहिता के मामले में पति गिरफ्तार

रिपोर्ट दिनेश कुमार पाल

प्रतापगढ़ कुंडा– क्षेत्र के पुरवियन का पुरवा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 बृजेंद्र प्रताप सिंह की शादी 2020 में प्रयागराज के सराय तालुके सहावपुर दहियावां बाजार के रहने वाले कमलेश सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह की बेटी अंजलि सिंह के साथ हुई थी। सात महीने का एक मासूम बच्चा भी हैं। सोमवार की दोपहर अंजलि का शव ससुराल में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर घरवालों को लटकता मिला था। लड़की के पिता ने दहेज उत्पीड़न को लेकर पति के खिलाफ थाने में दी थी तहरीर। कोतवाल कमलेश पाल मुकदमा दर्ज कर पति सुरेंद्र सिंह की तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे कुंडा के तिरंगा ढाबा के पास से पति सुरेंद्र सिंह को क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने गिरफ्तार कर लिया कानूनी कार्रवाई करते हुए पति को जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें महिला मोर्चा वंदन अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News