Home » ताजा खबरें » स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी वृद्ध महिला दर-दर की ठोकरे खाने को हुई मजबूर

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी वृद्ध महिला दर-दर की ठोकरे खाने को हुई मजबूर

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी वृद्ध महिला दर-दर की ठोकरे खाने को हुई मजबूर।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव की 90 वर्षीय वृद्ध महिला कि चल अचल संपत्ति को भतीजे ने पेंशन दिलवाने के नाम पर रानीगंज तहसील ले जाकर अपने नाम करवा लिया। जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद बहू और भतीजे ने रंग दिखाना शुरू किया,वृद्ध महिला को घर से बाहर निकाल दिया, महिला के घर पर कब्जा कर लिया, महिला को मृत्यु घोषित कर रिश्तेदारों को बुला लिया। साथ ही आपको बताते चलें कि देश की आजादी में शामिल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गुरुदीन की 90 वर्षीय पत्नी चौबा देवी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गई है।

वृद्ध महिला ने न्याय पाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक ने महिला की फरियाद सुनकर न्याय का भरोसा दिया। बुजुर्ग महिला ने अपने भतीजे गया प्रसाद, जय प्रकाश,हीरालाल,आशा रानी के खिलाफ शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें 26 नवंबर का राशिफल किन राशियों का शुभ मुहूर्त

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने