Home » कृषि » जन समस्याओं के समाधान हेतु किसान महापंचायत

जन समस्याओं के समाधान हेतु किसान महापंचायत

एटा रेल लाइन विस्तार सहित जन समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 11.12.2023 को किसान महापंचायत होगी

दिनांक 05.12.2023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में तय किया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रेक जाम आदि कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यवश समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं मिलकर निम्नलिखित सहित लम्बित जनसमस्याओं के निदान हेतु दिनांक 11.12.2023 को किसान महापंचायत होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त बैठक के अंत में मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 रेल मंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एटा आलोक कुमार जी को सोपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से निम्नलिखित मांगो को प्रमुख रूप से उठाया गया।

01 :- एटा से दिल्ली को शटल रेल तत्काल चलाई जाए

02 :- देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए ताकि गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सके।

03 :- एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए।

04 :- एटा से मालाबन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए

05 :- एटा टूंडला रेल को टूंडला से सुबह 7:00 बजे एवं एटा से साढे चार बजे पूर्व की भांति चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता पर्याप्त लाभ ले सके और विभाग की भी आमदनी बढ़ सके

06 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल के अवागढ़ वसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाते हुए टिकट बिक्री काउंटर खोले जाएं

07 :- टूंडला से लखनऊ चलने वाली पैसेंजर रेल को एटा से टूंडला होते हुए चलाया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके एवं विभाग की आमदनी बढ़ सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश सचिव वी के दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, जिला महासचिव रामनरेश सिंह, युवा जिला महासचिव सचिन कुमार, रामबीर सिंह, दिनेश पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह वर्मा, लोकेन्द्र सिंह, विवेक जी, प्रेम सिंह पिप्पल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता अमित चौहान

इसे भी पढ़ें मुंह होगा मीठा,5 तारीख़ से बटेगा राशन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News