Home » क्राइम » ताला तोड़ने पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज

ताला तोड़ने पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज

सीएमओ द्वारा सीज किए गए अस्पताल का ताला तोड़ने पर फिर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने बताया के दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को सूचना प्राप्त हुई की फार्च्यून हास्पिटल, ओसा रोड मंझनपुर नवीनीकरण न होने पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी की टीम द्वारा दिनांक 28-11-2023 को सीलिंग होने के बावजूद ताला तोड दिया गया है। उक्त के कम मे दिनांक 13-12-2023 को डा० हिन्द प्रकाश मणि, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० के०डी० सिंह उप मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम ने उक्त हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। जहाँ मौके पर हास्पिटल मे सीलिंग के समय लगाया गया ताला टूटा हुआ पाया गया। टीम द्वारा पुनः उक्त हास्पिटल को सील करते हुये इसकी सूचना थाना मंझनपुर को दिया गया। इसके बाद टीम ने एन०जी०एम० हास्पिटल ओसा

रोड मंझनपुर कौशाम्बी का निरीक्षण किया हास्पिटल पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक उपलब्ध नही पाये गये। जिसपर हास्पिटल संचालक को नोटिस दिया गया। इसके बाद टीम गायत्री पॉलीक्लीनिक कोडर दुवरा चौराहा पहुँची जहाँ निरीक्षण करने पर उक्त पॉलीक्लीनिक पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक उपलब्ध नही पाया गया। जिसपर हास्पिटल को नोटिस तामील करायी गयी। टीम

द्वारा दिनांक 11-12-2023 को गगनदीप हास्पिटल मल्टीस्पेशिलिटी समदा रोड मंझनपुर कौशाम्बी का

भ्रमण की थी। जहाँ हास्पिटल तो पंजीकृत था किन्तु मौके पर चिकित्सक नदारद थे। जिसपर टीम द्वारा उक्त हास्पिटल को भी नोटिस दी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी डा० सुष्पेन्द्र कुमार ने मीडिया के माध्यम से समस्त निजी चिकित्सालय के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि जिन मानकों के आधार पर पंजीकरण कराया गया है उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। मानक के विपरीत पाये जाने पर सम्बन्धित निजी प्रतिष्ठानों के पंजीकरण निरस्त की कार्यवाही की जायेगी।

इसी के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी कार्यालय के पत्र संख्या मु०चि०अ०/क्ली०इस्टे0डिस्प्ले0/2023-24/5870 दिनांक 17-11-2023 के द्वारा दानिक संस्थाओं का विवरण डिस्प्ले कराये जाने के निर्देश दिये गये है उसका अनुपालन भी निजी चिकित्सालय करते हुये 03 कार्यदिवस मे अपने-अपने चिकित्सालय के नैदानिक संस्थाओं का विवरण डिस्प्ले कराना सुनिश्चित करें। भविष्य मे यदि टीम के निरीक्षण मे विवरण प्रदर्शित नही पाया जाता है तो भी सम्बन्धित नैदानिक संस्थाओं के पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जा सकती है। यदि किसी चिकित्सालय के पास नमूना न हो तो वे पुनः कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी से उक्त नमूना प्राप्त कर सकतें है।

इसे भी पढ़ें 2023 में भारत में किन लोगों को गूगल पर किया गया सबसे ज़्यादा सर्च?

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने