Home » Uncategorized » अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

थाना नयागांव पुलिस द्वारा झगडे के दौरान चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक छुरा व अवैध असलहा कारतूस बरामद।

एटा- दिनांक 14.03.2024 को वादी राजीव कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 13.03.2024 समय शाम 18.30 बजे अभियुक्त सुभाष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गुनामई थाना नयागांव जनपद एटा द्वारा वादी के भाई सन्दीप के साथ गाली गलौज की गयी तथा मना करने पर छुरा निकालकर वादी के भाई सन्दीप की गर्दन पर मार दिया। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 17/24 धारा 307,324,504 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष उपरोक्त के विरुद्द पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तारी का विवरण

दिनाँक 14.03.2024 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/24 धारा 307,324,504 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त सुभाष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गुनामई थाना नयागंव जनपद एटा को समय करीब 13.35 बजे गुनामई मोड से एक देशी तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक छुरा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना नयागांव पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी/ गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला संवाददाता अमित चौहान

इसे भी पढ़ें पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 रुपये हुआ कम

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News