Home » क्राइम » उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता

मास्टर माइंड एसटीएफ के सामने किया सरेंडर, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता 

कौशाम्बी– जनपद कौशाम्बी में यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने पहले की थी। वही मुख्य आरोपी अरुण कुमार सिंह फरार हो गया था,आरोपी अरुण कुमार सिंह यूपी पुलिस का 2011 का बर्खास्त सिपाही है।

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार सिंह ने यूपी एसटीएफ के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। यूपी एसटीएफ ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को आरोपी को सौंप दिया है।पुलिस मामले की लिखापढ़ी कर पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को आरोपी अरुण सिंह ने अपने अन्य साथी सौरभ शुक्ला का नाम बताया है,जिसे पुलिस ने प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने कार्रवाई कर के दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें हत्या कर हत्यारे फरार पुलिस के हाथ खाली

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News