Home » क्राइम » ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ गैगरेप 

ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ गैगरेप 

प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां ने कराया एडमिट गैगरेप करने वाले 2 लोगो को किया अरेस्ट 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर के सहजनवां मे मकान में किराए पर रहने वाली बिहारी मजदूर की ढाई साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो दरिंदो रामलगन व अयोध्या यादव को अरेस्ट किया है।

बीती रात महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान इसी मकान मे साथ में रहने वाले किरायेदार रामलगन और अयोध्या यादव आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।

मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डॉक्टर ने बच्ची को एडमिट किया पुलिस ने दोनों वहशी अरेस्ट कर लिए है।

इसे भी पढ़ें कासगंज नदरई नहर पर 9 लोग डूबे

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News