Home » क्राइम » प्रयागराज : 3 माह बाद भी थरवई पुलिस फरार महिला को नहीं कर सकी बरामद 

प्रयागराज : 3 माह बाद भी थरवई पुलिस फरार महिला को नहीं कर सकी बरामद 

3 माह बीतने के बाद भी थरवई पुलिस ने महिला को नहीं कर सकी बरामद, पीड़ित पक्ष न्याय पाने के लिए दर दर भटकने को है मजबूर उच्च अधिकारियों का लगा रहे है चक्कर

उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा उल्दा, महेशगंज निवासी नन्हे सरोज ने अपनी लड़की की शादी 20 अप्रैल 2024 को थरवई थाना अंतर्गत रोशन लाल सरोज पुत्र इंद्र लाल सरोज निवासी तिल्हापुर उर्फ नाहरपुर (पान की पुलिया के पास) हिंदू रीति रिवाज से नन्हे सरोज ने अपनी पुत्री की शादी बड़े धूमधाम से किया था और लड़की अपने ससुराल में हंसी खुशी रहने लगी।

महिला के ससुराल में दिनांक 12 मई 2024 को शाम करीब 5:00 बजे उमेश उर्फ बुलबुल पुत्र राकेश सरोज उर्फ राजेश निवासी ग्राम उल्दा, महेशगंज थाना नवाबगंज महिला के ससुराल पहुंचकर मनगढ़ंत कहानी बताया कि आपके फूफा की आकस्मिक मृत्यु हो गई है और आपके घर वालो ने मुझे भेजा है आपको फूफा के घर ले जाने के लिए और आपको तुरंत चलना होगा महिला इतना सुनते ही महिला हड़बड़ाकर चीखने चिल्लाने लग गई आनन फानन में तैयार होकर उमेश उर्फ बुलबुल के साथ अपने ससुराल से फूफा के घर के लिए चल पड़ी ससुराल वालों को पता है कि महिला अपने मायके गई है इधर घर वालों को पता है की हमारी लड़की ससुराल में रह रही है तब तक दोनो पक्ष कुछ समझ पाते लड़की की खोजबीन शुरू कर दिए तब ससुराल पक्ष ने बताया की आपके ही गांव का निवासी उल्दा, महेशगंज उमेश उर्फ बुलबुल नामक युवक आया था और उक्त घटना के बारे में बता कर अपने साथ लेकर चला गया इतना सुनते ही नन्हे सरोज के परिवारजनो के पैरो तले जमीन खिसक गई इसके बाद लड़की के घर वालो ने थाना थरवई पहुंचकर उक्त घटना को विस्तार पूर्वक बताया और प्रार्थना पत्र दिए थानाध्यक्ष महोदय थरवई ने बताया कि प्रार्थना पत्र ससुराल के पक्ष के लोगों को बुलाकर उनसे दिलवाइए तब लड़की के परिजनों ने अपने दामाद को फोन करके बुलाया तब थरवई थाना में प्रार्थना पत्र दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि थरवई थाना प्रभारी द्वारा लगभग 3 माह बीत जाने के बाद भी महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी पीड़ित पक्ष न्याय के लिए दर दर भटकने को है मजबूर लड़की के माता पिता का कहना है की मेरी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है तो थरवई पुलिस है जिम्मेदार।

जबकि सूबे के मुखिया योगी आदित्य ने भी महिला संबंधित मामलो के तत्काल निस्तारण के लिए दिया गया है आदेश उसी आदेश को थरवई थाना प्रभारी द्वारा महिला संबंधित मामलो की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां 3 माह बीत जाने के बाद भी लड़की को बरामद करने में थरवई पुलिस रही नाकाम पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार।

इसे भी पढ़ें सीएम आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने