Home » सूचना » 02 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे किसान 

02 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे किसान 

जन समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर लखनऊ में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे किसान 

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10 सितंबर 2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में तय किया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा किसान महापंचायत, धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रेक जाम आदि कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य बस शासन प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है इसलिए सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं ने दिनांक 11.12.2023 को किसान महापंचायत एटा धरना स्थल पर की थी उक्त महापंचायत में 15 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया था उक्त आश्वासन के पश्चात आक्रोशित किसान, नौजवानों ने दिनांक 10 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से कासगंज रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर पैदल यात्रा कर एटा कचहरी का घेराव किया था लेकिन जनसमस्याओ का समाधान अब तक नहीं किया गया है इसलिए लंबित जनसमायाओं के समाधान हेतु किसानों द्धारा दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर लखनऊ में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की रणनीति तय की बैठक के अंत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा के माध्यम से भेजा गया उक्त प्रदर्शन के समय ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगो को उठाया गया

01 :- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा का कुछ हिस्सा लेकर व्रज प्रदेश बनाया जाए।

02 :- एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून बनाकर किसानों को दुग्ध, फल, सब्जी, अनाज आदि फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए।

03 :- देश के नौजवानों के भविष्य एवं देश की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अग्निवीर योजना को तत्काल रद्द किया जाए।

04 :- जनपद कासगंज की न्यौली तथा फर्रुखाबाद के कायमगंज शुगर मिल सहित प्रदेश के सभी गन्ना किसानों का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराया जाए।

05 :- छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को बचाने हेतु पशुबाड़े बनबाए जाएं एवं छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान का पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

06 :- उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म करने के उद्देश्य से लेखपाल कानूनगो साहित्य सभी विभागों के कर्मचारी / अधिकारियों को कम से कम ग्रह मंडल से बाहर तैनात किया जाए जिससे स्थानीय राजनेताओं के संरक्षण में जनता की लूट बंद हो सके।

07 :- उत्तर प्रदेश सरकार ने खतौनी को खातेदार के स्थान पर गाटेवार कर दिया है जबकि अवतक खातेदारों के नाम पर छोटे-छोटे दर्जनों गाटे मिलाकर 2 – 4 फर्द खतौनी में ही काम चल जाता था अब नई व्यवस्था से किसानों को कई दर्जन फर्द खरीदने पड़ेंगे जिससे बेवजह का किसानों का खर्च बढ़ेगा पुरानी व्यवस्था लागू की जाए एवं खतौनी में जानबूझकर के संबंधित लेखपालों द्वारा कमियां छोड़ी जा रही हैं जिससे संशोधन के नाम पर किसानों का खून चूसा जा सके।

08 :- एटा – कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए एवं एटा से चलने वाली रेलगाड़ियां का समय जनता के हित को ध्यान में रखते हुए तय किया जाए।

09 :- डी0 ए0 पी0, यूरिया आदि खाद की हर समय शत प्रतिशत किसानों को उपलब्ध कराई जाए एवं खाद के ब्लैक के खेल को तत्काल खत्म किया जाए जिससे किसानों की लूट बंद हो सके।

10 :- निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटरों को तत्काल हटाया जाए एवं किसानों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत सप्लाई निशुल्क दिलाई जाए।

11 :- सभी नहर, राजवाह, मायनरो में तत्काल टेल तक पानी पहुंचाया पहुंचा जाए ।

12 :- सरकार द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में किसान, मजदूरों की यात्रा पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

13 :- किसानों द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु खेतों की तार बाउंड्री पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

14 :- शत प्रतिशत किसानों का कर्ज माफ किया जाए एवं 10 लाख तक का केसीसी, ट्रैक्टर, पशुपालन आदि पर कर्ज ब्याज मुक्त किसानों को दिलाया जाए।

15 :- किसान, मजदूर, दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन को 10000 रुपए प्रतिमा लाभार्थियों को दिलाई जाए।

16 :- स्वामीनाथन आयोग की शत प्रतिशत सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए एवं किसान आयोग का तत्काल गठन किया जाए।

17 :- पी0 एम0 किसान सम्माननिधि को ₹10000 प्रतिमाह लाभार्थियों को दिलाई जाए।

18 :- नेशनल हाईवे जनपद एटा स्थित गंगरौल पर कट बनवाया जाए जिससे किसानों को आने जाने में असुविधा ना हो तथा लगातार होने वाली घटनाएं रोकी जा सकें।

19 :- मृतक किसान के परिवार को दैवीय आपदा के रूप में एक करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिलाए जाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा पूर्व प्रधान, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रवक्ता पंडित शास्त्री, मंडल संरक्षक जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, युवा जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, रामनरेश सिंह, मंदीप यादव, बलवीर सिंह, सुरेश चंद फौजी प्रधान, सुनील कुमार चौहान, ध्रुव सिंह आर्य, अशोक कुमार, डॉ0 राजेश शाक्य, ज्ञान सिंह शाक्य, संजय सिंह वर्मा, आकाश यादव, अखंड प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, रामबीर सिंह, राजेश वशिष्ठ, ताराचंद्र जाटव, सत्यपाल जाटव, सुरेन्द्र लोधी, मैनेजर सावित्री देवी दिवाकर, निर्मला देवी दिवाकर, रुखसाना बेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता अमित चौहान

इसे भी पढ़ें लूट के आरोपित के साथ मुठभेड़ करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने