Home » राजनीति » अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन 

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन 

किसानों के प्रदर्शन से भयवीत पुलिस प्रशासन ने अवागढ़ रेलवे स्टेशन को छावनी बनाया आक्रोशित किसानों ने बडी संख्या में एकत्रित होकर स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया 

चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद भी किसान हटने को तैयार नहीं थे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दस दिन में समाधान के आश्वासन पर माने किसान वादाखिलापी पर उग्र आंदोलन करने का ऐलान किया।

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 20.09.2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शासन प्रशासन इतना भयभीत था कि किसानों के पहुंचने से पहले ही अवागढ़ स्टेशन को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था लेकिन लंबित जनसमस्याओं की वजह से आक्रोशित किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं ने रेलवे स्टेशन अवागढ़ का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिस पर प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी जलेसर, क्षेत्राधिकारी जलेसर, कोतवाल अवागढ़ सहित अन्य अधिकारी अक्रोशित किसानों के बीच पहुंचकर आंदोलनरत किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान जन समस्याओं के समाधान होने से पहले आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं थे तत्पश्चात उपजिलाधिकारी जलेसर ने किसानों के बीच में ही रहकर रेलवे के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दस दिन के अंदर एटा आगरा रेल के स्टॉपेज बनाने तथा एटा टूंडला रेल का समय परिवर्तित करने सहित अन्य समस्याओं का भी अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया उक्त आश्वासन के पश्चात किसानों ने फिलहाल दस दिन के लिए आंदोलन को टालते हुए शासन प्रशासन द्वारा वादा खिलाफी करने पर उग्र आंदोलन करने की घोषणा की उक्त प्रदर्शन के अन्त में प्रधानमंत्री, रेलमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलेसर तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर को सौंपा उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार को अवगत कराया गया कि लगभग एक दशक से अधिक समय से संगठन के प्रमुख पदाधिकारी / कार्यकर्ता किसान महापंचायत, धरना प्रदर्शन, घेराव, अनशन, पैदल यात्रा, ट्रेक जाम आदि कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यवश शासन प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है इसलिए सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं ने दिनांक 11.12.2023 को किसान महापंचायत एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर की थी उक्त महापंचायत में 15 दिन के अंदर जन समस्याओं के समाधान का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया था उक्त आश्वासन का समय निकलने के पश्चात आक्रोशित किसान मजदूर नौजवान महिलाओं ने दिनांक 10.01.2024 को प्रातः 10 बजे से कासगंज रेलवे स्टेशन से 35 किलोमीटर लम्बी पैदल यात्रा कर एटा कचहरी परिसर का घेराव किया था लेकिन जन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किया गया है जिस वजह से किसानों में काफी आक्रोष व्याप्त है उक्त ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगो को प्रमुख रूप से उठाया गया।

01 :- एटा से दिल्ली को शटल रेल तत्काल चलाई जाए।

02 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को मथुरा तक चलाते हुए अवागढ़, बसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर तत्काल स्टोपेज बनाते हुए टिकिट बिक्री काउंटर खोले जाए।

03 :- देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए ताकि गरीब आदमी भी आराम से यात्रा कर सके।

04 :- एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए।

05 :- एटा से मालाबन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए।

06 :- एटा में रेलवे की जमीन पर वीरान पढ़े वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र पार्क का सौंदरीयकरण विभाग द्वारा तत्काल कराया जाए या किसानों को गोद दिया जाए जिसका आम जनता के सहयोग से सौंदरीयकरण कराया जा सके।

07 :- एटा टूंडला रेल को टूंडला से सुबह 7:00 बजे एटा को एवं एटा से शाम चार (16:00)बजे टूंडला को पूर्व की भांति चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता पर्याप्त लाभ ले सके और विभाग की आमदनी भी बढ़ सके।

08 :- टूंडला से लखनऊ चलने वाली पैसेंजर रेल को एटा से टूंडला होते हुए चलाया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके एवं विभाग की आमदनी बढ़ सके।

09 :- रेलवे के अंडर पास में पानी भरने से रास्ता बंद होने पर जनता को बहुत परेसानी होती है बरसात के समय में तत्काल पानी निकलवाने की व्यवस्था की जाए।

10 :- जलेसर के पास नगला जीवाराम (जलेसर देहात) गेट नंबर 27 सी पर राजस्व विभाग के नक्सा तथा रेलवे के नक्सा विवाद में फंसे गांव के किसानों के वने मकानों का रास्ता रेल विभाग के ठेकेदार बंद कर रहे हैं उक्त निर्माण कार्य को तत्काल रोकते हुए किसानों के मकानों से खेतों को जाने हेतु तत्काल रास्ता दिया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेन्द्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अरविन्द शाक्य, प्रदेश सचिव बबलू नागर, युवा प्रदेश सचिव सचिन कुमार, मंडल महासचिव दोजीराम कुशवाह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मंदीप यादव – डॉ0 सुनील यादव, जिला महासचिव ग्रीस भाई, ब्लॉक अध्यक्ष भीषमपाल सिंह वर्मा – रामबीर सिंह, कालीचरण वर्मा पूर्व प्रधान, राजपाल सिंह वर्मा, चरन सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह वर्मा कुंवरपाल सिंह, हाकिम सिंह, सुखवीर सिंह, तेज सिंह लोधी, निहाल सिंह वर्मा, नीरज वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा ज्ञानेन्द्र वर्मा, श्रीमती महारानी देवी, सत्यवती देवी, कलावती देवी, कमला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो विष्णु रावत

इसे भी पढ़ें राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कृषक इण्टर कालिज के कैडेट सम्मानित

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कृषक इण्टर कालिज के कैडेट सम्मानित

मवाना :- कृषक इण्टर कालिज मवाना में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत