Home » सूचना » विनोद भाटी बने गन्ना समिति के अध्यक्ष

विनोद भाटी बने गन्ना समिति के अध्यक्ष

विनोद भाटी बने गन्ना समिति के अध्यक्ष

संवाददाता मवाना अनुज भाटी

मवाना :  गुरुवार को मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के चुनाव में विनोद भाटी को निर्विरोध रूप से चेयरमैन बनाया गया। वही ऋषिपाल को निर्विरोध उप चेयरमैन चुन गया। चेयरमैन का प्रमाण पत्र लेने के बाद विनोद भाटी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में अपने गांव रसूलपुर गांवड़ी पहुंचे। वहीं इनके अलावा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले नौ प्रतिनिधियों के नाम भी निर्विरोध रूप से घोषित कर दिये गये।

मवाना सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गुरुवार सुबह से ही प्रत्याशी चेयरमैन के समर्थकों और चुने गये डायरेक्टरों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। सुबह 8:30 बजे अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। सुबह 10:30 बजे आपत्तियां का निस्तारण किया गया। करीब 12 बजे राज्य मंत्री दिनेश खटीक और समर्थकों के साथ विनोद भाटी ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ विनोद भाटी ने मिल रोड पर जुलूस निकाला। उधर दोपहर तीन बजे तक चेयरमैन पद पर दूसरा पर्चा जमा नहीं हुआ तो चुनाव अधिकारी व नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने विनोद भाटी को निर्विरोध चेयरमैन और ऋषिपाल को उप चेयरमैन घोषित कर दिया। चुनाव अधिकारी सचिन चौधरी ने चेयरमैन व उप चेयरमैन चुने जाने के बाद उनको जीत का प्रमाणपत्र जारी कर दिया।

इसे भी पढ़ें कृषक इण्टर कॉलेज में प्रोजेक्ट टीएलएम अंग्रेजी कार्यशाला का आयोजन किया गया

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

कृषक इण्टर कॉलेज में प्रोजेक्ट टीएलएम अंग्रेजी कार्यशाला का आयोजन किया गया

कृषक इण्टर कॉलेज में प्रोजेक्ट टीएलएम अंग्रेजी कार्यशाला का आयोजन किया गया संवाददाता मवाना   मवाना फलावदा रोड स्थित कृषक