नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
- किराए का मकान ढूंढते फिर लड़की को शिफ्ट करते थे पहले मकान मालिक को निशाना बनते थे लड़की सेक्स ऑफर करती थी
उत्तर प्रदेश नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पहले इलाके में किराए का मकान ढूंढते और फिर लड़की को शिफ्ट कर देते थे। सबसे पहले मकान मालिक को ही निशाना बनते थे। लड़की सेक्स ऑफर करती थी जिससे आसानी से अमीर जादे फंस जाते थे। अब गैंग का सरगना बादल उर्फ़ कालू सिंह व बीए के छात्र प्रिंस के साथ वह लड़की भी पकड़ी गई हैं जो ग्राहक फंसाती थी।
यह गैंग पहले भी गाजियाबाद के अंकुर विहार में एक मकान मालिक से साढ़े 5 लाख रुपये वसूल चुका है।गिरोह के सरगना बादल पर पहले से ही 11 केस दर्ज हैं। वह लगातार अपना नाम बदलता रहता है। यह गैंग दिल्ली एनसीआर में कई लोगों को इसी तरीके से ठग चुका है। पुलिस अब इनके अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन टीबी से पीड़ित थी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई