राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कुंडा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश, 25 अगस्त से अनशन की चेतावनी

---Advertisement---

कुंडा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश, 25 अगस्त से अनशन की चेतावनी

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। तहसील कुंडा में नामांतरण न्यायालयों की कथित अनियमितताओं और तहसीलदार की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंडा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर 25 अगस्त से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि नामांतरण न्यायालयों में अव्यवस्थाओं के कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अविवादित नामांतरण वादों का समय से निस्तारण नहीं हो रहा है और कई नामांतरण पत्रावलियों एवं आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जा रहा है।

ज्ञापन में तहसीलदार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार तहसील मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते और प्रतिदिन जनपद मुख्यालय से आवागमन करते हैं। इसके अलावा 10 से 20 वर्ष पुराने नामांतरण वादों के निस्तारण में भी कथित रूप से टालमटोल की जा रही है। अधिवक्ताओं के अनुसार, पुराने बैनामे के आधार पर नामांतरण आदेश नहीं किए जाने की बात कही जाती है, जबकि उनके अनुसार नामांतरण के लिए आवेदन की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में 18 अगस्त 2026 को भी अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था, लेकिन उनके अनुसार नामांतरण न्यायालयों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

इसी से नाराज अधिवक्ताओं ने अब आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे संवैधानिक तरीके से अनशन शुरू कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

ज्ञापन देने वालों में रवि कुमार श्रीवास्तव, अमन केसरवानी, श्याम पाण्डेय, अनिल कुमार यादव, शिवशंकर पांडे, रवि सिंह, राकेश यादव, कुलदीप यादव, दयाशंकर मिश्र, अखिलेश कुमार सरोज, आलोक कुमार शुक्ला, आनंद कुंवर, शक्तिमान सिंह, आशुतोष पांडेय और प्यारेलाल यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment