Home » Uncategorized » देवर‍िया नरसंहार पर अख‍िलेश यादव ने द‍िया बड़ा बयान, बोले- छह मौतों की दोषी है प्रदेश सरकार

देवर‍िया नरसंहार पर अख‍िलेश यादव ने द‍िया बड़ा बयान, बोले- छह मौतों की दोषी है प्रदेश सरकार

देवर‍िया नरसंहार पर अख‍िलेश यादव ने द‍िया बड़ा बयान, बोले- छह मौतों की दोषी है प्रदेश सरकार

जमीनी व‍िवाद में एक ही पर‍िवार के छह लोगों की हत्‍या के मामले में जहां योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ताबड़तोड़ एक्‍शन ले रही है वहीं सपा प्रमुख व पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने इस हत्‍याकांड का ठीकरा यूपी सरकार के स‍िर पर फोड़ा है। अख‍िलेश यादव ने देवर‍िया नरसंहार के ल‍िए प्रदेश की योगी सरकार को ज‍िम्‍मेदार बताया है।

इटावा। प्रदेश में भाजपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। देवरिया में छह लोगों की जान चली गई इसके लिए अगर कोई दोषी है तो वह प्रदेश सरकार है। सरकार उसमें राजनीति कर रही है। ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सरकार इसका लाभ लेगी तो अन्याय बढ़ेगा।

कानपुर देहात में भी दो पक्षों में झगड़ा होने के बाद विवाद हो गया। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे क्षेत्र के ग्राम राहिन में विजय शाक्य के पिता की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में हालात बहुत खराब हैं।

अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है। तहसील से लेकर थाना व थाने से लेकर ऊपर के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। किसी भी आम व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। ईडी, सीबीआइ के छापे को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहले भी होता रहा है।

सरकार अगर जीरो टालरेंस की नीति की बात कहती है तो अपने नेताओं की संपत्ति की जांच कराए। भाजपा के नेता कानपुर, लखनऊ, वाराणसी अयोध्या में जमीनों का बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। कानपुर में एक व्यापारी की पिटाई की गई। कानपुर में जमीन को लेकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें प्रेमचंद और उसके इन चार साथियों के मकान पर गरजेगा बाबा का बुलडोजर

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News