Home » ताजा खबरें » बुराई पर अच्छाई की जीत

बुराई पर अच्छाई की जीत

शीर्षक : बुराई पर अच्छाई की जीत

काला अंधेरा छा सकता है

परंतु प्रकाश को मिटा सकता नही

बुराई कितनी भी बढ़ जाए

अच्छाई से जीत सकती नही

जरूरत है बस बुराई का नाश करने की

और उस पर विजय हासिल करने की

विजयदशमी के पर्व पर

हम अपने मन के अंधेरे का करे नाश

और अच्छाई के रास्ते पर निकल पड़े

यदि किसी बुराई से हो सामना तो उस पर विजय पाकर आगे बढ़े।

जीत हमेशा सत्य की हुई है

बुराई कितनी भी बड़ी हो

अच्छाई से ज्यादा देर तक जीत नहीं सकती।

इसलिए लड़ते रहो बुराई से

और मार्ग चुनो अच्छाई का

क्योंकि बुराई के मार्ग पर कुछ नही रखा

ना सुकून ना खुशी

मन का द्वेष मिटा कर

बुराई का करे हम नाश

और अपनी अच्छाई पर रखे विश्वास

कोई दे या ना दे साथ

विजयदशमी का पर्व यही है सिखाता।

  आयशा अल ग़जल

  उत्तर प्रदेश।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News