सरल पहल न्यूज़ पत्रकार : राम भुवाल पाल
प्रतापगढ़। राम वन गमन मार्ग पर नौबस्ता के पास प्रस्तावित टोल बूथ को लेकर भाजपा नेता एवं काशी प्रांत किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को पत्र भेजकर स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से मुक्त किए जाने की मांग की है।भाजपा नेता ने अपने पत्र में कहा है कि राम वन गमन मार्ग के प्रारंभिक स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर कुंडा-जेठवारा-प्रतापगढ़ मार्ग पर नौबस्ता के पास टोल बूथ प्रस्तावित है। इस मार्ग से कुंडा तहसील के साथ-साथ विश्वनाथगंज, जेठवारा, डेरवा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं।उन्होंने कहा कि टोल बूथ शुरू होने पर स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन के दौरान टोल शुल्क देना पड़ेगा, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने जनहित में टोल बूथ की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने और स्थानीय निवासियों को टोल से राहत देने की मांग की है।डीएम ने लिया संज्ञानभाजपा नेता द्वारा भेजे गए पत्र पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र भेजकर टोल बूथ एवं बैरियर की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि जांच में कोई अनियमितता या नियमों के विपरीत कार्य पाया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



