Download Our App

Follow us

Home » ब्रेकिंग » बेल्हादेवी जंक्शन परिसर से कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया

बेल्हादेवी जंक्शन परिसर से कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया

रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने रविवार को मां बेल्हादेवी जंक्शन परिसर से कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया।

संवाददाता / रंग बहादुर वर्मा

UP जनपद / प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। इस दौरान सांसद संगमलाल गुप्त के अनुरोध पर उन्होंने जल्द ही प्रतापगढ़ और अमेठी के रास्ते से होकर एक वंदेभारत ट्रेन के संचालन का भरोसा भी दिलाया।

रेल राज्य मंत्री तथा मंडल रेल प्रबंधक डॉ.मनीष थपलियाल स्पेशल यान से लखनऊ से चलकर दोपहर पौने एक बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद पहले उन्होंने मां बेल्हा देवी का दर्शन किया। फिर बहुप्रतीक्षित 50 गांवों को जोड़ने वाले 107.09 करोड़ की लागत से 1477 मीटर लंबे रेल ओवरब्रिज के लिए आधारशिला रखी।

साथ ही प्रतापगढ़, अंतू और विश्वनाथगंज स्टेशन का पुन: नामकरण, सुवंसा, गौरा , पृथ्वीगंज और मां बाराही देवी धाम स्टेशनों के नवीनीकरण और चिलबिला, जगेशरगंज, अंतू स्टेशन का उद्घाटन किया। कहा, वर्ष 2014 से पहले मां बेल्हा देवी जंक्शन को 1109 करोड़ मिलते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसे बढ़ाकर 7187 करोड़ कर दिया है। पीएम ने रेल तथा देश का बजट एक कर दिया है।

पीएम को किसानों और गरीबों का हितैषी बताते हुए कहा, कोविड काल में जब लोग घरो से निकलने से डरते थे, उस समय प्रधानमंत्री नि:शुल्क राशन वितरण कर रहे थे। आरंभ में डीआरएम ने अंगवस्त्रम एवं पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। बाद में उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 32.6 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर माँ बेल्हा देवी धाम जंक्शन का पुनर्विकास कराया जाएगा।

इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, विधायक जीतलाल पटेल, राजेंद्र मौर्य, विनोद कुमार, रुचि केसरवानी, सारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।

क्या-क्या होंगे स्टेशन पर बदलाव

बदलाव के तहत मां बेल्हा देवी जंक्शन पर नए स्टेशन भवन का निर्माण, यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, आरामदायक फर्नीचर, लॉकर रूम, एक उत्पाद के स्टॉल सहित व्यावसायिक बैठकों के लिए जगह मिलेगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यात्रियों के आवागमन के लिए चौड़ी सड़कों के साथ पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में 53.01 किमी पर ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है।

रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री।

इसे भी पढ़ें आयरलैंड ने जीता मैच

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News