Download Our App

Follow us

Home » लाइफस्टाइल » भोजपुरी फिल्म स्टार ने अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन

भोजपुरी फिल्म स्टार ने अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन

भोजपुरी फिल्म स्टार ने अनाथालय में मनाया अपना जन्मदिन 

रिपोर्टर राज भूषण वर्मा

भोजपुरी सिंगर और अभिनेता गुंजन सिंह का जन्मदिन इस बार बेहद खास रहा। जब गुंजन सिंह ने अपना जन्मदिन एक अनाथालय में अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया। इस अवसर पर गुंजन सिंह ने अनाथालय के संचालन में मदत स्वरूप डोनेशन भी दिया। जिससे वहा कि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

गुंजन सिंह का यह अंदाज हमेशा से ही रहा है। वे हर बार अपने जन्मदिन को अनोखे तरीके से मानते हैं। वहीं, गुंजन सिंह ने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया, उन्होंने विभिन्न माध्यमों से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

  • पत्नी ने बनवाया गुंजन सिंह के नाम का टैटू

यह पल और भी गुंजन के लिए उस वक्त खास हो गया, जब उनकी पत्नी ने उन्हें खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने बाएं हाथ पर गुंजन सिंह के नाम का टैटू बनवाया, जिसे देखकर गुंजन सिंह भावुक नजर आए।

  • काई बार फाइवस्टार होटल्स में मनाया जन्मदिन

गुंजन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “मैंने कई बार फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाया है, लेकिन इस बार यहां मनाकर काफी अच्छा लग रहा है। मेरा दिया हुआ यह डोनेशन इन बच्चों के भविष्य में काफी काम आएगा। मुझे कई दिनों से ऐसा करने की इच्छा थी। मैं वृद्ध आश्रम भी जाते रहता हूं और पिछले कुछ दिन पहले मैंने कंबल वितरण भी किया था।”

  • 25 जनवरी को भी बनेगा गुंजन सिंह का बर्थडे

गुंजन सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को नवादा के एक हाई स्कूल के ग्राउंड में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा जिसमें पावर स्टार पवन सिंह भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था विकासार्थ रेनबो होम समाज के अत्यन्त पिछड़े वर्ग के बच्चों जिनका जीवन बिना शिक्षा, बिना दो वक्त की रोटी के गुजर रहा था, जो समाज में अत्यन्त दयनीय स्थिति में रह रहे हैं, उन बच्चों को भोजन, शिक्षा, छत और उनके विकास के लिए जरूरी प्रशिक्षण भी दिए जाते है। उनका लक्ष्य यह है कि बच्चों की हर छोटी जरूरत से लेकर इनके करियर निर्माण तक उनके लिए काम करते रहे।

इसे भी पढ़ें संतरे और शहद से लाए आपने चेहरे पर निखार

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जैथरा पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना