Download Our App

Follow us

Home » धर्म » श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पांडाल में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पांडाल में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

श्रीमद्भागवत कथा में छठवें दिन श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर पांडाल में श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल, जमकर झूमे नाचे-स्रोतागण

रिपोर्ट- विवेक कुमार मिश्र

कुण्डा- आपको बतादे कि क्षेंत्र के रामगढ़ बनोही ग्राम प्रधान ऊदल मिश्रा के यहां चल रही में पिछले 6 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी का विवाह हुआ। भागवत कथा के व्यास पीठ पर कथावाचक बालकृष्ण माहराज ने पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाये जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं। महाराज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया। आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं। भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं। कथा का श्रवण कर रहे ग्राम प्रधान के माता (अरुणा देवी)पिता(बद्रीविशाल मिश्रा) भी भक्ति में लीन दिखे। इस दौरान संजय कुमार त्रिपाठी ( प्राचार्य मीरा देवी इंटर कॉलेज) , जितेंद्र मिश्रा ( प्रधानाचार्य सरस्वती शिक्षा निकेतन , कुलदीप त्रिपाठी , अजय कुमार त्रिपाठी ( संचालक आर के कांवेंट स्कूल) , सुनील मिश्रा , देशराज मिश्रा , विनय मिश्रा , आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें पत्रकारों का उत्पीड़न नही किया जाएगा बर्दाश्त : लोकेश मिश्रा

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News