Home » सूचना » चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी

चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मवाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। 

 संवाददाता प्रिंस रस्तोगी 

मवाना। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। जांच के दौरान विभिन्न जगहों से मवाना पुलिस ने लगभग एक दर्जन वाहन से भी ज्यादा चेक किये। इस दौरान पुलिस ने चार वाहनों से 14 हजार रुपए का ऑनलाइन जुर्माना भी वसूला।

थाना प्रभारी सुभाष सिह ने बताया कि गुरुवार को नगर में आला अधिकारियों के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह उप निरीक्षक प्रमोद कुमार उप निरीक्षक दिव्या भारती।

कांस्टेबल अनुजश्रोतिया, एचबी जब्बार, एचबी पंकज चौहान के नेतृत्व में थाने के समीप चौराहे पर लगभग डेढ़ घंटे चेकिंग अभियान चलाया अभियान में पुलिस ने ऑनलाइन 14 हजार रुपए के चालान काटे। वहीं कई अन्य वाहन चालकों को बिना हेलमेट और तीन व्यक्ति बैठे हुए वहां लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें पूजा अर्चना के साथ मनाया ऋषिबोधोत्स

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS