Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का विधवत किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का विधवत किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का विधवत किया स्वागत, अन्य दलों के दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, निष्पक्ष भाव से राहुल गांधी का किया स्वागत

लालगोपालगंज प्रयागराज: भारत के राष्ट्रीय स्तर की कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा प्रयागराज में पहुंची है। जहां पर अन्य दलों से आए दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी के कार्यशैली को देखते हुए अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अपने पार्टी में समर्पित नेता नदीम अहमद ने सभी समर्थकों के साथ भारत जोड़ो यात्रा को भरपूर स्वागत किया। तत्पश्चात भारत जोड़ो यात्रा अपने निर्धारित रूट को अपनाते हुए जनपद प्रयागराज में ही रात्रि विश्राम करने का फैसला किया है। यह जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने लेटर पैड जारी करते हुए बताया है की भारत जोड़ो यात्रा स्वराज भवन से प्रारंभ होकर विश्वविद्यालय जाएगी उसके बाद कटरा चौराहा से होकर लक्ष्मी राकेश चौराहा व तेलियरगंज, फाफामऊ, मालक हर हर, मालक चौधरी, (मलकिया), शिवगढ़, होलागढ़, सोरांव, नहर रादौली, हरिसेन गंज होते हुए मऊआइमा में रात्रि विश्राम राष्ट्रीय के अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। जिले के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं सत्कार करने के लिए सुबह से होर्डिंग बैनर लगाने का सिलसिला जारी रखे थे। शोभा यात्रा पहुंचने पर जगह-जगह अपने भव्य स्वागत एवं जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए जनता को सच्चाई एवं झूठ पर जागरूक करने का सलाह दिया है भारत जोरो यात्रा का स्वागत नदीम अहमद ने अपने साथियों संग जलवा दिखाते हुए हुंकार भारत है। इस मौके पर मुख्य रूप से सुनील यादव जिला महासचिव मोहम्मद फैसल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष एवं फुरकान अहमद धर्मेंद्र गौतम तौकीर अहमद आफाक अहमद शिवम यादव सर्वेश यादव मोहम्मद सरताज आदि लोगों ने यात्रा में हुए शामिल नेतागण का स्वागत करते हुए रात्रि विश्राम स्थल तक पहुंचने का काम किया है साथ ही राहुल गांधी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी में निष्पक्ष रूप से काम करने का विनती किया है जिससे आने वाले चुनाव के मद्देनजर जनता को जोड़ने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें किसान आर पार के आंदोलन को तैयार

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जैथरा पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना