Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में नोएडा की सीट साइकिल को मिली

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में नोएडा की सीट साइकिल को मिली

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के समझौते में नोएडा की सीट साइकिल को मिली

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। वहीं नोएडा की बगल वाली गाजियाबाद तथा ग्रेटर नोएडा के बगल वाली सीट बुलंदशहर लोकसभा की सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। इस समझौते से यह साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की सीट पर भाजपा की कमल का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के साइकिल वाले चुनाव चिन्ह के साथ होगा।

  • केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, ‘धांधली से चुनाव जीतती है बीजेपी

भाजपा का गढ़ है। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। नोएडा के प्रसिद्ध डॉक्टर के रूप में विख्यात डॉ महेश शर्मा दूसरी बार नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट से सांसद है। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव-2024 में भी नोएडा से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ही बनेंगे। डा. महेश शर्मा ने तो चुनाव की घोषणा से पहले ही अपना प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है।

 इस समझौते में उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं 63 सीटों पर गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस समझौते में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इस प्रकार नोएडा की बात करें तो यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। अब नोएडा सीट पर भाजपा-सपा तथा बसपा का मुकाबला होता हुआ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें सुपर फास्ट ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र वासियों में दिख खुशी का माहौल

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रिंस रस्तोगी मवाना। कारगिल दिवस के अवसर