होली में उमड़े लोग, कपङे फाङ होली उमंग और उल्लास से मनाई होली त्योहार का महापर्व
संवाददाता – विवेक कुमार मिश्र
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के कुण्डा तहसील क्षेंत्र के हीरागंज बाजार में खेली गई कपड़ा फाड़ होली युवा और बच्चों ने खूब की मस्ती।
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://saralpahal.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240326-WA0003.mp4?_=1पूरे देश में होली के त्योहार को हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है. हालांकि देश में कई जगहों पर होली अलग-अलग दिन मनाई जा रही है. कुछ हिस्सों में 25 मार्च को होली मनाई गयी तो कई जगहों पर 26 मार्च को होली मनाई जा रही है।
आपने होली देखी होगी होली खेली भी होगी। मगर क्या आपने ऐसी होली देखी और खेली है जिसमें कपड़े फाड़ कर पेड़ पर लटका दिये जाते हैं।
होली के कई रूप देखे और सुने होंगे मगर हीरागंज बाजार मे आज भी कपड़ा फाड़ होली का चलन है। यहां आज भी लोग खासतौर पर बच्चे और युवा कपड़ा फाड़ होली खेलते नजर आ रहे है।
कपड़ा फाड़ होली खेलने वाले बच्चे और युवा घर से निकलते हैं। फिर अपने दोस्तो के साथ रंग गुलाल लगाते हैं ।
खूब मस्ती भी करते हैं लेकिन उस मस्ती मे नया रंग जुड़ जाता है। कपड़े फाड़ने का और कोई भी इसे बुरा नहीं मानता है। मस्ती में लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ देते हैं।
धीरे धीरे यह लोग बाजारों मे घूमते फिरते हैं, नाच और गाना,भांगड़ा पर होता है।
कोई बुरा नही मानता,और जब यह दिन मे मस्ती करते हुए बाजारों मे निकलते हैं तो धीरे धीरे सब के कपड़े फाड़ते चले जाते हैं।
जब घर लौटने का समय होता है तब नाम मात्र के कपड़े ही शरीर पर होते हैं। प्रतापगढ़ जनपद के कुण्डा तहसील क्षेंत्र के हीरागंज बाजार में होली का यह रूप एक ताजा दिखाई दे रहा है।
इसे भी पढ़ें शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाई गई होली