Download Our App

Follow us

Home » सूचना » नम आंखों से शहीद पुलिस कर्मी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नम आंखों से शहीद पुलिस कर्मी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीद पुलिस कर्मी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में मृतक सिपाही के परिजन भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह यादव की सड़क दुर्घटना के कारण असामयिक दुखद मृत्यु हो गई थी होलिका दहन के बाद जहां लोग रंग बिरंगी होली खेल रहे थे वही होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह यादव की सड़क दुर्घटना के कारण असामयिक दुखद मृत्यु हो गई।

संदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह के सड़क दुर्घटना में मृत हो जाने से कौशांबी जनपद में दुखों का पहाड़ टूट गया पुलिस कर्मियों ने मृतक अनुराज सिंह यादव के परिजनों को सूचना दी सूचना पाकर परिजनों के घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा जैसे ही खबर परिजनों को मिली और जो जहां सुना वही लोगों के आंखों से दुखों के आंसू का ढेर बहता रहा।परिजन कौशांबी आकर पुलिस लाइन गए जहां पर मृतक अनुराज सिंह यादव का पार्थिव शरीर रखा हुआ था पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम पुलिस कर्मियों ने विधिक प्रक्रिया द्वारा मृतक अनुराज सिंह यादव को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसे भी पढ़ें आग में जलकर ननिहाल में आई 4 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News