Download Our App

Follow us

Home » क्राइम » 69 लीटर अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

69 लीटर अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

69 लीटर अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अलग अलग थाना क्षेत्र से 4 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 

उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रम में थाना सैनी पुलिस उप निरीक्षक शौकत खान मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त लवकुश सरोज पुत्र रामप्रसाद सरोज निवासी अंधावां थाना कोखराज जनपद कौशांबी को 09 लीटर अवैध‌ कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया व थाना सराय अकिल पुलिस उपनिरीक्षक बलराम सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी बिसौना थाना पिपरी जनपद कौशांबी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना सराय अकिल पुलिस उप निरीक्षक राजकुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राम पुजारी पुत्र राम विशाल निवासी खरका फकीराबाद थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया इसी क्रम में थाना संदीपन घाट पुलिस उप निरीक्षक मुस्तफा खां मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त अभय रविदास पुत्र भैया लाल निवासी बलिकरनपुर थाना संदीपन घाट जनपद कौशांबी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया विदित कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

इसे भी पढ़े भूमिधरी जमीन का मालिक बनकर दूसरे को कर दिया बैनामा मुकदमा दर्ज

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News