Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया

अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौक पर पदाधिकारियों ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज व लोकसभा कौशाम्बी प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज के अगुवाई में अधिवक्ता सभा की कमेटी प्रस्तुत की गई।

कौशाम्बी उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अज़ीम, सफीक अहमद, प्रदीप यादव, जी़रजाशंकर‌ कुशवाहा को मनोनीत किया गया। मोहम्मद हसमत उल्ला व अरकम को महासचिव पद पर मनोनीत करते हुए प्रमाण पत्र सौपा गया, इसी के साथ अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव तीरथ सिंह व राजेश्वर सिंह व राजवन सिंह, रोहित सिंह, अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को सकुशल पूरे इमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लेते हुए पार्टी के निर्देश व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर चलकर पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।

इसे भी पढ़ें गांजा तस्करी करने वाले व्याक्ति को भेजा जेल

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News