Download Our App

Follow us

Home » खेल » महाराजा सुहेलदेव पासी संघ के अध्यक्ष ने एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज को दी बधाई

महाराजा सुहेलदेव पासी संघ के अध्यक्ष ने एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज को दी बधाई

महाराजा सुहेलदेव पासी संघ के अध्यक्ष ने एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज को दी बधाई।

सुनीता सरोज दुबई में 5000 मीटर की रेस में ब्रंज मेडल हासिल कर भारत देश वापस लौटते ही लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले में एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज दुबई में पांच हजार मीटर की रेस में ब्रंज मेडल हासिल कर भारत देश वापस लौटते ही एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए महाराजा सुहेल देव पासी संघ के अध्यक्ष घनश्याम पासी दर्जनों लोगों के साथ पहुंचे और फूल – माला से सुनीता सरोज का स्वागत किया। इस दौरान एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज को महाराजा सुहेल देव पासी संघ द्वारा बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई है। महाराजा सुहेल देव पासी संघ के अध्यक्ष घनश्याम पासी ने कहा कि छोटे से जिला से निकलकर देश का नाम रोशन करने वाली बेटी सुनीता सरोज कौशांबी जनपद की बेटियों के लिए प्रेरणाश्रोत साबित होंगी। इस दौरान महाराजा सुहेल देव पासी संघ के अध्यक्ष घनश्याम पासी, रामू पासी ग्राम प्रधान बंधवा, अनमोल पासी, मोनू पासी, धनंजय पासी, वेद पाल सहित आदि लोग मौजूद रहे हैं।

इसे भी पढ़ें जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कैदी की मौत से मचा हड़कंप

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कारगिल विजय दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रिंस रस्तोगी मवाना। कारगिल दिवस के अवसर