Home » राजनीति » सपा की मांग है कि अमानवीय नजूल जमीनी बिल हमेशा के लिए वापस हो

सपा की मांग है कि अमानवीय नजूल जमीनी बिल हमेशा के लिए वापस हो

योगी सरकार पर हमला नजूल लैंड घर उजाड़ने का फैसला 

योगी सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नजूल लैंड विधेयक को लेकर के आई थी। यह विधेयक विधानसभा में तो पास हो गया था लेकिन विधान परिषद में जाकर अटक गया था। उसको सरकार ने प्रवर समिति के सुपुर्द कर दिया था। अब नजूल लैंड विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नजूल लैंड का मामला पूरी तरह से घर उजाड़ने का फैसला है क्योंकि बुलडोजर हर घर पर नहीं चल सकता है। भाजपा घर-परिवार वालों के खिलाफ़ है। जनता को दुःख देने में भाजपा अपनी खुशी मानती है। जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोज़गार के लिए भटक रही है, और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपा वालों को क्या मिलेगा। क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी? अगर भाजपा को लगता है कि उनका ये फ़ैसला सही है तो हम डंके की चोट पर कहते हैं, अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नज़ूल लैंड केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। सपा की यही मांग है कि अमानवीय नजूल जमीनी बिल हमेशा के लिए वापस हो।

इसे भी पढ़ें कथा व्यास भुवन जी महाराज ने अपने जन्मदिन पर किया रुद्राभिषेक

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News