रायबरेली: घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा गाजे-बाजे के साथ एक दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर उसके घर पहुंचा। लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार धूमधाम से किया गया। हंसी खुशी का माहौल था। युवक डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। क्योंकि कुछ देर बाद स्टेज पर वरमाला डाली जानी थी।लेकिन अचानक दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। देखते ही देखते जहां पर खुशियों का माहौल था वहां पर मातम छा गया।
परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा दुल्हन की खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कहीं पता नहीं चला कुछ देर बाद जब दुल्हन गायब होने की भनक बारातियों को लगी तो अफरा-तफरी मच गई। गदागंज थाना क्षेत्र के आशानंद पुर को निवासी की लड़की की बुधवार को शादी थी। लेकिन वरमाला डालने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ अचानक गायब हो गई। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी निवासी युवक की बारात आई हुई थी। शादी की पूरी तैयारियां चल रही थी।
शाम को दुल्हन अचानक गायब हो गई। इसके बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। घराती बाराती में विवाद उत्पन्न हो गया।
रिपोर्टर नीरज मिश्रा