Home » राजनीति » भाजपा का संकल्प पत्र तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र संविधान बदलो पत्र – प्रियंका गांधी वाड्रा

भाजपा का संकल्प पत्र तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र संविधान बदलो पत्र – प्रियंका गांधी वाड्रा

भाजपा का संकल्प पत्र तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र संविधान बदलो पत्र – प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र तो दिखावा है और असली घोषणा पत्र संविधान बदलो पत्र है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यहां सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र भाजपा पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरुआत में सबसे ऊपर के नेता जनता के सामने संविधान की कसमें खाएंगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। इसलिए सबको एकजुट होकर भाजपा के ‘संविधान बदलो मिशन’ को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा कि देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।

इसे भी पढ़ें बस्तर लोकसभा : मोदी के जुमलों पर न्याय का हथौड़ा भारी

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News