Home » सूचना » एटा : मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

एटा : मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

एटा नगर में व्यापारियों का मंडलीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

आज दिनांक 6-8-2024 दिन मंगलवार को स्थान शुक्ला गार्डन मालगोदाम रोड एटा पर एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

मंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी उनके साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय प्रभारी श्री सुनील पांडेय जी भी एटा पधारे।

आयोजित कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने हेतु अलीगढ़ , खुर्जा, फिरोजाबाद , बुलंदशहर, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज, मथुरा आदि जनपदों के व्यापार मंडल पदाधिकारी साथ ही साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने एटा पधारे।

आयोजित कार्यक्रम में पधारे हुऐ पदाधिकारिओं द्वारा अनेक व्यापारिक समस्याओं पर सामूहिक चर्चा की गई ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारिओं द्वारा समस्त समस्याओं के समुचित समाधान हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

मंडलीय सम्मेलन को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी द्वारा संबोधित किया गया उन्होंने समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं को एकजुट होकर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन को कई वरिष्ठ व्यापार मंडल पदाधिकारिओं ने संबोधित किया उनमें मुख्यरूप से राजकुमार जी अग्रवाल मथुरा , श्री विष्णु गौतम हाथरस , श्री राजकुमार गुरुनानी जी आगरा , श्री रविन्द्र लाल तिवारी फिरोजाबाद , श्री प्रदीप गुप्ता जी एटा, एटा सादर विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड, एटा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता जी आदि रहे।

आज के मंडलीय व्यापारिक सम्मेलन में आगरा में 8 एवं 9 अगस्त 2024 को होने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के मुख्य विषय पर भी व्यापक विचार विमर्श किया गया।

अति शीघ्र ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के योग्यतम ,कर्मठ पदाधिकारिओं का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम में एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नवनिर्वाचित / नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारिओं का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा की नगर कार्यकारिणी, जिला युवा कार्यकारिणी, नगर युवा कार्यकारिणी,जिला महिला कार्यकारिणी , नगर महिला कार्यकारिणी, आई टी सेल कार्यकारिणी आदि कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारिओं द्वारा अपने पदाधिकार का समर्पित एवं सक्रिय भाव से निर्वहन करने हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण किया गया।

आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने माननीय एटा सदर विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड जी, एटा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता जी भी पधारे।

एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा अन्य जनपदों से पधारे हुए समस्त व्यापार मंडल पदाधिकारिओं का फूलमाला , पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण साथ ही साथ एटा जनपद के अलीगंज , जलेसर , अवागढ़ , सराय अगहत , राजा का रामपुर , सकीट , मारहरा , मिरहची , जलेसर , निधौली आदि नगरों के बहुत से पदाधिकारी पधारे।

जिला संवाददाता अमित चौहान

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने