दिनेश कुमार पाल
कुंडा प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मनीष पांडेय की मुंबई से आते समय 26 जुलाई को महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष पांडेय अपने मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।इस दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही शुक्रवार 7 अगस्त को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने राजापुर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत मनीष पांडेय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर राजा भइया ने मृतक के पिता एवं भाई से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का पूरा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पार्टी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उसके बाद राजा भइया प्रतापगढ़ शहर स्थित प्रताप सदन, कैम्प कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की और जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इसके पश्चात राजा भइया ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से मुलाकात की। उन्होंने जनपद की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की,जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद राजा भइया जनपद के चिलबिला महुली पहुंचे। यहां बीते दोनों हुई तेज बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। राजा भइया ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से शांति की कामना की। उन्होंने इस अकल्पनीय हादसे में जीवित बचे परिवार के एकमात्र सदस्य अमन श्रीवास्तव से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राजा भइया ने अमन श्रीवास्तव को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। पार्टी द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।इस दौरान उनके साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंदीप पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज,जिला अध्यक्ष युवा दिनेश तिवारी, रोमी तिवारी, प्रधान राजापुर सुमित प्रताप सिंह, पंकज, लवलेश तिवारी, बऊआ जहानाबाद, गुल्लू मिश्रा, प्रधान सज्जन शुक्ला, पंडित छीरसागर तिवारी, राजवर्धन सिंह पुरमई सुल्तानपुर, लल्ला तिवारी, प्रधान पिंटू मि्श्रा ,अतुल शुक्ला, अनुराग ओझा, मोनू सरोज, नील मणि सिंह, रवि सरोज भैसाना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



