राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

राम वन गमन मार्ग पर प्रस्तावित टोल बूथ का विरोध, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने उठाई आवाज

सरल पहल न्यूज़ पत्रकार : राम भुवाल पाल

प्रतापगढ़। राम वन गमन मार्ग पर नौबस्ता के पास प्रस्तावित टोल बूथ को लेकर भाजपा नेता एवं काशी प्रांत किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को पत्र भेजकर स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से मुक्त किए जाने की मांग की है।भाजपा नेता ने अपने पत्र में कहा है कि राम वन गमन मार्ग के प्रारंभिक स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर कुंडा-जेठवारा-प्रतापगढ़ मार्ग पर नौबस्ता के पास टोल बूथ प्रस्तावित है। इस मार्ग से कुंडा तहसील के साथ-साथ विश्वनाथगंज, जेठवारा, डेरवा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं।उन्होंने कहा कि टोल बूथ शुरू होने पर स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन के दौरान टोल शुल्क देना पड़ेगा, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने जनहित में टोल बूथ की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने और स्थानीय निवासियों को टोल से राहत देने की मांग की है।डीएम ने लिया संज्ञानभाजपा नेता द्वारा भेजे गए पत्र पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र भेजकर टोल बूथ एवं बैरियर की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि जांच में कोई अनियमितता या नियमों के विपरीत कार्य पाया जाता है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महफूज अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे शिवराज प्रताप सिंह ‘बड़े राजा’

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने दिवंगत जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सरोज के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ा दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बेंती राजभवन में होने वाली दिव्य राम कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा की तैयारियां तेज

बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, क्षेत्राधिकारी यातायात ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Leave a Comment