राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

लेबर पार्टी (एस) की घोषणा, जेपी धनगर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

---Advertisement---

लेबर पार्टी (एस) की घोषणा, जेपी धनगर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेबर पार्टी (एस) की औपचारिक घोषणा की गई। यूपी प्रेस क्लब, हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के चेयरमैन डॉ. रामगोपाल बघेल एवं कोषाध्यक्ष भारती बघेल ने जेपी धनगर को सर्वसम्मति से लेबर पार्टी (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। पार्टी की समस्त जिम्मेदारियां एवं विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी धनगर ने कहा कि वह पार्टी के संविधान एवं नीतियों को आगे बढ़ाने तथा जल्द ही संगठन का विस्तार करने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने लेबर पार्टी (एस) को सेक्युलर पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी सभी धर्मों, वर्गों, समुदायों एवं जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, रोजगार, व्यापार और राजनीतिक हिस्सेदारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी दिलाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को भी प्रमुखता से रखा।

जेपी धनगर ने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू कराने तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के उन वर्गों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा, जिन्हें वर्ष 1950 से सूची में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जाति प्रमाण पत्र जारी करने में बाधाएं आती हैं।

इसे भी पढ़े :  हथिगवां में युवक की मौत के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो बाँस के डंडे बरामद

उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के कल्याण के लिए अलग से बजट आवंटित कराने तथा देश में बड़ी संख्या में मौजूद लेबर मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विशेष योजनाओं पर काम किया जाएगा। सभी शहरों में लेबर चौक पर मजदूरों के बैठने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की बात भी कही गई।

प्रेस वार्ता में पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह धनगर प्रदेश संगठन मंत्री छोटेलाल धनगर प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय धनगर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार धनगर प्रतापगढ़ के नए जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार फौजी एवं प्रयागराज अध्यक्ष का हुआ चयन राम लखन धनगर। 

उमेश धनगर बहुत से जिला अध्यक्ष मुंबई से चलकर आए राजकुमार पाल धनगर जी जिला महासचिव प्रतापगढ़ एवं तहसील अध्यक्ष कुंडा पत्रकार राम भुवाल पाल धनगर भी मौजूद रहे

पत्रकार राम भुवाल पाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment