बंगालियो के आगे नहीं बिकती मिठाइयां तो करवाते हैं जांच, रसगुल्ले का नमूना जांच को भेजा।
दिनेश कुमार पाल
बाबागंज -रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार में भारी मात्रा में नकली सिंथेटिक मिठाई बनाए जाने की शिकायत पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। कुंडा तहसील के खाद्य निरीक्षक रोशन सिंह टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद मिठाइयों व अन्य सामानों की जांच की।
खाद्य निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुकान की जांच की गई है। दुकान में भारी मात्रा में मिले रसगुल्ले का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने में किसी प्रकार की मिलावट या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जबकि बाबागंज क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में मिलावटी खाद्य सामग्री बिक रही हैं लेकिन कभी कोई अधिकारी जांच पड़ताल नहीं करते हैं , बंगाली मिठाई दुकान दारों के कारण किसी अन्य दुकानदारों की मिठाइयां नहीं बिकती है।






