जीवन बीमा निगम कार्यालय में प्रीमियम जमा करने के काउंटर आभाव।
दिनेश कुमार पाल
कुंडा – भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कुंडा में पालिसी धारकों की प्रीमियम लेकर अभिकर्ता (एजेंट) जातें हैं लेकिन अधिकांस प्रीमियम जमा काउंटर पर कोई कैशियर नहीं बैठते हैं एक दो काउंटर पर ही कैशियर बैठते हैं। कम काउंटर चलने से अभिकर्ताओं को लंम्बी क़तार में लगना पड़ता है। लम्बी कतार में खड़े रहने से एक एक अभिकर्ता को लगभग तीन तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहना होता है। जिससे अभिकर्ताओं का समय ख़राब होता है। अभिकर्ताओं की एक समस्या और भी है कि प्रीमियम जमा काउंटर पर कैशियर एजेंटों से सहूलियत से नहीं पेश आते हैं। मंगलवार को सिंगल प्रीमियम भुगतान काउंटर पर चांद मोहम्मद ने अभिकर्ताओं से साहूलियत नहीं दिखाया। अचानक चांद मोहम्मद काउंटर छोड़ कर काउंटर केबिन के बाहर चले गए ।जिसके कारण अभिकर्ता गाना नाराज हो गए । अभिकर्ता पति अनिल कुमार, सुरेश कुमार,देबीदीन, मुकेश कुमार पाण्डेय, पन्नालाल आदि ने काउंटर कैशियर के विरूद्ध नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की बात कही।






