राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

राम भुवाल पाल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के गौरवशाली इतिहास में विशेष महत्व रखता है। यह उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का अवसर है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं और प्रदेश की जनता के साथ उनका विशेष जुड़ाव है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र ‘सेवा ही समर्पण’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा है। जनसेवा से जनकल्याण तक और जनभागीदारी से जनविश्वास तक, उनके नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अपनी गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक मूल्यों को संरक्षित करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित की है। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक सेवाकाल को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment