Home » धर्म » सावन के अंतिम सोमवार को गंगा आरती का हुआ आयोजन

सावन के अंतिम सोमवार को गंगा आरती का हुआ आयोजन

गंगा आरती के बाद किया गया पूडी सब्जी का प्रसाद वितरण

संवाददाता/संजीत मिश्रा

उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिले के श्रृंगवेरपुर ब्लाक अंतर्गत श्रृंग्वेरपुरधाम में श्रीराम घाट पर सावन मास और पुरषोत्तम मास के प्रत्येक सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे किया जा रहा है।

वही सावन के अंतिम सोमवार को दिव्य गंगा आरती का विधिवत आयोजन श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गंगा मैया को दीप प्रज्जवलित करके एवं गंगा पूजन और आरती के साथ किया गया। प्रत्येक सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डॉ वी के कश्यप औऱ रीता निषाद ने दिव्य गंगा आरती में उपस्थिति के साथ कहा कि श्रृंग्वेरपुरधाम मे दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है जो पुरे विश्व को प्रकाशित कर रही हैं।

गंगा आरती
गंगा आरती के बाद पूड़ी सब्जी का वितरण

श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संचालक और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। दिव्य गंगा आरती का शुभारम्भ वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ किया गया। स्थानीय तीर्थपुरोहित एवं वेद आचार्यो ने विधि विधान से गंगा पूजन एवं आरती करवाई। भगवती गंगा के जयकारे और जय श्रीराम के जयकारे से धाम गुंजायमान होता रहा। । इसी के साथ भगवती गंगा की आरती उतारकर समाज कल्याण के लिए प्रार्थना किया। इसी के साथ पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण समिति के द्वारा किया गया।

इस दौरान समाजसेवी शिव उपाध्याय, श्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र, उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रदीप केशरवानी डॉ सुभाष मिश्रा ,सुरेन्द्र पुष्पकार ,सुधांशु मिश्रा,शिव सेवक त्रिपाठी,अनंत प्रकाश मिश्र, संजीव मिश्र,कुलदीप त्रिपाठी, सानू त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अटल मिश्र,मोहित त्रिपाठी, लाला तिवारी, दूध नाथ मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा,
विमलेश तिवारी, गंगन त्रिपाठी,संतोष शुक्ल, कुलदीप तिवारी,कल्लू बाबा, मुन्ना सोनी, सुरेन्द्र पुष्पकार, शिव विशाल तिवारी,आकाश त्रिपाठी, पंडित वैभव मिश्र, अजय सरोज, राकेश सरोज, तीर्थपुरोहित शारदा त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें मानिकपुर कस्बे में चोरों को पकड़ा कर पुलिस के हवाले किया 

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

छात्र-छात्राओं ने किया अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भ्रमण

कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि उद्योग प्रदर्शनी