राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

पति की मृत्यु के बाद बेसहारा परिवार तक पहुंची अन्नपूर्णा सेवा की मदद

---Advertisement---

पति की मृत्यु के बाद बेसहारा परिवार तक पहुंची अन्नपूर्णा सेवा की मदद

उन्नाव : पति की असमय मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही एक महिला और उसके चार बच्चों के परिवार तक संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत एक माह का राशन पहुंचाया गया। जिला उन्नाव में 3 सितंबर 2026 को मुहिम के कार्यकर्ताओं ने परिवार की स्थिति का सर्वे करने के बाद यह सहायता उपलब्ध कराई।

जानकारी के अनुसार परिवार में 34 वर्षीय राधा पत्नी बसंतु तथा उनके चार बच्चे—14 वर्षीय संध्या, 12 वर्षीय मुस्कान, 10 वर्षीय सुनैना और 6 वर्षीय देवराज शामिल हैं। संध्या कक्षा 8, मुस्कान कक्षा 6, सुनैना कक्षा 4 और देवराज कक्षा 1 में निजी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

बताया गया कि राधा के पति बसंतु की 7 अगस्त 2026 को बीपी लो होने की समस्या के कारण मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी राधा पर आ गई। आय का कोई मजबूत साधन नहीं होने के कारण बच्चों का पालन-पोषण और घर का खर्च चलाना उनके लिए बेहद कठिन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई कि दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा था।

परिवार की स्थिति की जानकारी संत रामपाल जी महाराज के शिष्य श्रवण दास को हुई। उन्होंने इसकी सूचना संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम तक पहुंचाई। सूचना मिलने के बाद मुहिम की टीम ने परिवार का सर्वे कर उनकी परिस्थितियों का जायजा लिया। सर्वे के बाद परिवार के घर पर एक माह के लिए पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया गया।

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत दी गई राशन किट में आटा, चावल, चना, उड़द दाल, सरसों तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर, गरम मसाला, नहाने व कपड़े धोने का साबुन और डिटर्जेंट पाउडर सहित दैनिक जरूरत की आवश्यक सामग्री शामिल है।

मुहिम के कार्यकर्ताओं ने परिवार को आश्वस्त किया कि सहायता केवल एक बार तक सीमित नहीं रहेगी। जब तक परिवार में घर का खर्च संभालने और कमाने वाला कोई सदस्य सक्षम नहीं हो जाता, तब तक संत रामपाल जी महाराज की ओर से परिवार की आवश्यकतानुसार सहायता जारी रखने की बात कही गई।

अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह पूरा सेवा कार्य जिला उन्नाव के सेवादार महेंद्र दास की देखरेख में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर -धीरज वर्मा 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment