राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

दलित समाज की वीरांगना स्व. फूलन देवी की जयंती पर राष्ट्रीय धनगर महासभा ने दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

पत्रकार : राम भुवाल पाल

दलित समाज की बेटी एवं ऐतिहासिक महिला वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धनगर महासभा की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “जब तक सूरज-चाँद रहेगा, फूलन तेरा नाम रहेगा।” स्व. फूलन देवी ने संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की जो मिसाल कायम की, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रीय धनगर महासभा, जिसे देश के प्रमुख सामाजिक संगठनों में गिना जाता है, के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्व. फूलन देवी की जयंती बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के पितृपुरुष माने जाने वाले माननीय जे.पी. धनगर जी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आचार्य विजय बहादुर धनगर जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश धनगर जी, गाजीपुर से आए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष बी.एन. धनगर जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन में “बाबूजी” और “व्यास जी” के नाम से प्रसिद्ध शिव पुजन धनगर जी, मिर्जापुर की क्रांतिकारी धरती एवं स्व. फूलन देवी के संसदीय क्षेत्र से आने वाले युवा एवं लोकप्रिय महासचिव स्वारथ धनगर जी, वरिष्ठ महिला पदाधिकारी श्रीमती सुनीता धनगर जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.डी. धनगर जी (मुंबई, महाराष्ट्र) सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने स्व. फूलन देवी के जीवन संघर्ष, सामाजिक चेतना और दलित-शोषित वर्ग की आवाज को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक सम्मान को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment