राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

हरदोई में 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार,विजिलेंस के जाल में फंसा राजस्व निरीक्षक…

---Advertisement---

हरदोई में 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार,विजिलेंस के जाल में फंसा राजस्व निरीक्षक…

हरदोई में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई से हरदोई सदर तहसील में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। लखनऊ विजिलेंस की टीम ने अहिरोरी सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कमल किशोर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।बताया जा रहा है कि जमीन के नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, नक्शा दुरुस्तीकरण का काम कराने के एवज में उससे ₹20 हजार मांगे जा रहे थे। परेशान होकर उसने लखनऊ विजिलेंस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कानूनगो के पास भेजा। जैसे ही कथित तौर पर रकम का लेनदेन हुआ, विजिलेंस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कमल किशोर को पकड़ लिया।

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। टीम आरोपी राजस्व निरीक्षक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत किए जाने की जानकारी सामने आई है।हालांकि पूरे मामले में अंतिम स्थिति विजिलेंस की आधिकारिक कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

#hardoi #Saral_Pahal_News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment