भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
पत्रकार राम भुवाल पाल
कुंडा, प्रतापगढ़। 12 अगस्त 2025 को कुंडा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा लेकर नगर क्षेत्र में भ्रमण किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा, जिला प्रतिनिधि सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, मंडल प्रभारी मनोज पांडेय, सतीश चौरसिया, भूपेन्द्र पांडेय, महामंत्री राजेश शुक्ला, मंडल महामंत्री राजकुमार पाल, उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका आनंद, आलम सिद्दीकी, सौरभ मोदनवाल, हरी लाल पाल, अमरनाथ सोनकर, दिनेश गौतम, चुन्ना तिवारी, सुभाष प्रजापति, सर्वज्ञ पांडेय, संजू तिवारी, विमला पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।






