Home » क्राइम » घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री

घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री

घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री के चलते आसपास में प्रदूषण फैल रहा है।

रिहायशी इलाके में नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही मिठाई, पनीर और टोस्ट फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के जोगापुर प्रतापगढ़ के एक वार्ड में मेसर्स बंधन स्वीट्स नाम से मिठाई, नमकीन,पनीर व पाव बनाने की फैक्ट्री चल रही है। घनी आबादी के बीच चल रही फैक्ट्री के चलते आसपास में प्रदूषण फैल रहा है लोग गंदगी में जीवन जीने को मजबूर है। सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री के पास राज्य बोर्ड का एनओसी भी नही है। इसके साथ ही वहां पर वायु और जल प्रदूषण रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नही है गंदा पानी रिहायसी इलाके में बजबजा रहा है इसके चलते आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा है।

किसकी सह पर आवासीय क्षेत्रो में इस तरह की फैक्टरिया संचालित की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केवल शिकायतों पर जगता है। यही वजह है कि सिस्टम की कमजोरी की आड़ में लोगो की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी पैसे लेकर अवैध फ़ैक्टरियों को रिहायसी इलाको में बेखौफ संचालित करा रहे है मामला नगर कोतवाली के जोगापुर एक वार्ड का है।

इसे भी पढ़ें सेल्स प्रमोशन कर्मचारी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए मजबूर

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News