सम्पूर्ण समाधान से मायूस होकर लौटे 244 फरियादी, चायल तहसील में डीएम,एसपी से 89 फरियादियों ने मांगा
रिपोर्टर अमित कुमार
कौशाम्बी। जिले की तीनों तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से 244 फरियादी मायूस होकर अपने घरों को लौट गए है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में 260 फरियादियों ने अफसरों से इंसाफ मांगा था। लेकिन महज 16 लोगों को ही आधा अधूरा इंसाफ मिला है,बाकी 244 फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक छत के नीचे एक साथ बैठकर भी अफसर लोगों को इंसाफ नहीं दे पा रहें है। यहाँ भी फरियादियों को जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। शनिवार को चायल तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों की फरियाद सुनी है। यहाँ 89 लोगों ने डीएम एसपी के सामने अपनी समस्याएं रखी थी। यहाँ 6 फरियादियों की समस्या का निस्तारण डीएम एसपी ने करा दिया बाकी 83 को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा है। जबकि एक ही छत के नीचे यहाँ सारे विभागाध्यक्ष मौजूद थे। इसी तरह मंझनपुर तहसील में एसडीएम आकाश सिंह से 46 फरियादियों ने शिकायत किया। यहाँ भी 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया,बाकी 42 लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सिराथू तहसील में सबसे ज्यादा 125 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुँचे, लेकिन महज 6 लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर,बाकी 119 को आश्वासन दिया गया है।
इसे भी पढ़ें कौशाम्बी सीएचसी चायल का डीएम ने किया निरीक्षण